फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CAA: Notice issued to 200 people

बिजनौर में भी हिंसा भड़काने की तैयारी, 200 लोगों को नोटिस जारी

Thu, 27 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
CAA: Notice issued to 200 people
नजीबाबाद में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
बिजनौर में भी हिंसा भड़काने की तैयारी, 200 लोगाें को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 200 लोग फिर से माहौल खराब करने की फिराक में लगे हैं। ऐसे लोगों को प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। इन लोगों को नोटिस भेज दिए गए हैं। सभी को मुचलका पाबंद कराया जा रहा है। अन्य 350 लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर है।
दिल्ली में फैली हिंसा के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। जिले भर में पुलिस सड़कों पर है। डीआईजी (एसआईटी) जे रविंद्र गौड़ को शासन ने बिजनौर भेजा है। आला अफसरों तक इनपुट पहुंचा है कि जहां 20 दिसंबर को उपद्रव हुआ था उन जिलों में फिर से माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। कुछ लोग हिंसा कराने का ताना बाना बुन रहे हैं। पुलिस ने शहर, कस्बों और गांवों के ऐसे 200 लोगों को चिह्नित किया है। इन सभी को नोटिस भेजे गए हैं तथा मुचलका पाबंद किया जा रहा है। बुधवार रात 12 बजे से अगले 48 घंटों तक जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा रहा है। पुलिस सड़कों पर है। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि कुछ लोग अभी भी जिले का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए 200 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन लोगों को नोटिस भेजे हैं, उनमें तमाम बड़े लोग भी शामिल हैं। उनको मुचलका पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

थानों में हथियारों की सप्लाई बढ़ाई
जिले के माहौल को खराब करने की साजिश रचने का पता चलने के बाद जिले के सभी थानों में हथियारों की सप्लाई बढ़ा दी गई है। नए सिरे से तमाम हथियार दुरुस्त कराए गए हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से निपटे पुलिस: डीआईजी
डीआईजी (एसआईटी) जे रविंद्र गौड़ ने बुधवार को पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जोन, सेक्टर स्कीम को मजबूती के साथ लागू किया जाए। हर गतिविधियों पर नजर रखी जाए। पुलिस पूरी तरह सचेत रहे। हर छोटी सूचना को गंभीरता से लें। माहौल खराब करने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed