फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inauguration of bridge over Gangan river, construction of road worth Rs 96 lakh begins

Bijnor News: गांगन नदी पर सेतु का लोकार्पण, 96 लाख की सड़क का निर्माण शुरू

Mon, 21 Sep 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of bridge over Gangan river, construction of road worth Rs 96 lakh begins
नहटौर। ग्राम जसमोरा में विधायक ओम कुमार ने रविवार को गांगन नदी पर 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बने लघु सेतु का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम कलाली से भटियाना-खुशालपुर मार्ग के करीब 96 लाख रुपये की लागत से होने वाले नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

विधायक ओम कुमार ने कहा कि जसमोरा में लघु सेतु बनने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसान होगा। वहीं कलाली से भटियाना-खुशालपुर मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सड़क और पुल क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नहटौर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में तहसीलदार धामपुर विपिन कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह, बहादुर सिंह प्रधान, नरेश चेयरमैन, हेमेंद्र प्रधान, वीरबहादुर प्रधान, शकील प्रधान, दानिश प्रधान, दानवीर चौहान और त्रिलोकचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed