फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   17th FIR lodged against Langda gang

Bijnor News: लंगड़ा गिरोह के खिलाफ 17वीं प्राथमिकी दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
17th FIR lodged against Langda gang
नजीबाबाद । दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने के मामले में जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह पर एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस गिरोह पर जनपद में 17 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद थाने में अतीकुर्रहमान, निवासी ग्राम फलजलपुर खास ने जुल्फकार उर्फ लंगड़ा निवासी जन्नत कॉलोनी चांदपुर की चुंगी, कदीर निवासी मोतीचूर थाना किरतपुर, दिलशाद निवासी सादात थाना हल्दौर, सुमाईला परवीन निवासी फरीदपुर उद्दा थाना बिजनौर व अन्य अज्ञात लोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि जुल्फकार उर्फ लंगड़ा गिरोह की सदस्य सुमाईला ने झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई और ब्लैकमेल करते हुए धन की मांग की। इससे पूर्व 15 सितंबर को मोहल्ला रम्पुरा निवासी नवाब ने जुल्फकार, शबाना व शायमा निवासी खत्रीयान थाना बिजनौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के मो. मदरसा कोना जेल रोड निवासी मुराद खान ने भी बब्बू लंगड़ा समेत महफूज अहमद, दिलशाद, सानिया,शाहना परवीन, शबाना, बुशरा, गुड्डी, अन्नू, आयान, फरान समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 17 सितंबर को हर्सवाड़ा निवासी मुराद अली ने जुल्फकार, गुड्डी, अजय कुमार, पारुल, कुंती, रामकली, प्रीति निवासीगण कोतवाली शहर बिजनौर मो. लाडपुरा, अन्नू निवासी रेती कस्बा थाना किरतपुर, अफजाल निवासी भागूवाला थाना मंडावली, दिलशाद निवासी कस्बा झालू थाना हल्दौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि नजीबाबाद थाने में गिरोह के खिलाफ 17वीं प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed