फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bilai Mill will pay all the dues of last year this week

Bijnor News: बिलाई मिल इसी सप्ताह करेगी गत वर्ष का समस्त बकाया भुगतान

Sun, 01 Dec 2024 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bilai Mill will pay all the dues of last year this week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने लखनऊ स्थित बजाज भवन का घेराव किया, तो इस ग्रुप की चीनी मिलों ने बकाया भुगतान करना शुरू कर दिया। संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि आंदोलन के कारण बिजनौर समेत सभी बजाज ग्रुप की चीनी मिलों ने किसानों का पिछले साल का भुगतान देना शुरू कर दिया है।
चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि बिजनौर जनपद की बिलाई चीनी मिल ने शनिवार को पांच करोड़ रुपये गतवर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया। बताया कि 10 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

ग्रुप के अधिकारियों ने लिखित में इसी सप्ताह में गतवर्ष का गन्ना मूल्य बकाया भुगतान करने को कहा। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बिलाई चीनी मिल के जीएम राहुल सिंह ने बताया कि पिछले साल का 5 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। अब 10 करोड़ बकाया है, जो इसी सप्ताह में कर दिया जाएगा। साथ ही वर्तमान पेराई सत्र का भी किसानों को शीघ्र ही भुगतान करना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed