{"_id":"6630887dfc0ed1887100b87d","slug":"bijnor-truck-filled-with-sacks-of-rice-went-out-of-control-and-overturned-on-car-one-dead-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में बड़ा हादसा: चावलों की बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, चालक की मौत, कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में बड़ा हादसा: चावलों की बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, चालक की मौत, कार में लगी आग
Tue, 30 Apr 2024 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:28 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुए एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार में आग भी लग गई, जिसे दमकल कर्मियाें ने बझाया और मृतक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के बाद आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बैराज रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार चावलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक अमेज कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार पांच लोग दब गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थनीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित निकाला जबकि कार चालक की मौत हो गई।
हादसे के बाद के बाद कार में भयंकर आग गई। मुश्किल से चालक को सीट से निकला गया। दमकल विभाग ने कार में लगी आग को बुझाया। इमरान पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला हाली कॉलोनी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन