फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Seven-year-old girl bitten by a snake; family treated her for stomach pain

Bijnor: सात साल की बच्ची को सांप ने डसा, परिजन कराते हुए रहे पेट दर्द का इलाज, मौत के बाद पता चली सच्चाई

Wed, 08 Jul 2026 06:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 08 Jul 2026 06:28 PM IST
सार

नगीना स्थित गांव ज्ञानपुर में सोती हुई टिन्नो को सांप ने नाक पर डस लिया। उसने उठकर बताया कि पेट में दर्द हो रहा है, तो परिजन चिकित्सक के पास ले गए। कई घंटों बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Seven-year-old girl bitten by a snake; family treated her for stomach pain
कालागढ़ की नई कॉलोनी में निकला सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं सांपों के घरों में घुसने की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीय बालिका टिन्नो की सांप के डसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

 

मंगलवार रात टिन्नो अपने घर के आंगन में सो रही थी। सुबह करीब चार बजे उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजनों ने पहले गांव के ही चिकित्सक से उसका इलाज कराया, लेकिन बालिका की हालत में सुधार नहीं हुआ। कई घंटे बाद, जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगीना ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों को बालिका की नाक पर सांप के काटने का निशान दिखा और उसके शरीर का रंग नीला पड़ रहा था। इससे स्पष्ट हुआ कि बालिका को सांप ने काटा था। मौत की पुष्टि होने के बावजूद, परिजन उसे गंज स्थित एक तांत्रिक के पास ले गए, लेकिन वहां भी कोई लाभ नहीं हुआ।
 
विज्ञापन

बरसात और सांपों का खतरा
बरसात शुरू होते ही सांप आबादी वाले इलाकों में अधिक नजर आने लगे हैं। अपने बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप सुरक्षित और सूखे स्थानों की तलाश में घरों में घुस रहे हैं। वन विभाग का त्वरित अनुक्रिया दल ऐसे सांपों को पकड़कर सुरक्षित वनों में छोड़ रहा है। हाल ही में, नई कालोनी, केंद्री कालोनी और अन्य क्षेत्रों में धामन, कॉमन करैत, कॉमन कुकरी और फॉरेस्टन कैट जैसी प्रजाति के सांपों को पकड़ा गया है। वनक्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सांपों को मारें नहीं, बल्कि उनसे दूरी बनाए रखें। साथ ही, घरों और आसपास रोशनी रखने की सलाह दी है, ताकि सांपों के प्रवेश को रोका जा सके।

ये भी देखें...
पत्नी की हत्या: दुनिया से लड़कर 14 साल पहले लव मैरिज, मिसाल थी सन्नी-मीनू की जोड़ी, जानें क्यों बन गया हैवान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed