{"_id":"6aa1be15682efd70bb0cfaf9","slug":"on-the-second-day-people-were-found-living-illegally-in-55-houses-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-189766-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दूसरे दिन 55 आवास में अवैध रूप से रहते मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दूसरे दिन 55 आवास में अवैध रूप से रहते मिले लोग
विज्ञापन
बिजनौर। सदर तहसील के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से लोगों के रहने की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को भी आवंटियों की जांच की गई। दूसरे दिन टीम ने 124 आवासों की जांच की। इनमें 55 आवासों में अवैध रूप से लोग रहते मिले। जिन्हें ये आवास आवंटित थे, वह वहां नहीं मिले।
कांशीराम कॉलोनी के आवासों में अवैध रूप से रहने वालों की शिकायत पर मंगलवार को डूडा विभाग, प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची थी। पहले दिन 240 आवासों की जांच की गई।
इनमें 75 आवास में अवैध तरीके से लोग रहते मिले थे। बुधवार को 55 आवास में अवैध रूप से लोग रहते मिले। जांच में सामने आया कि आवंटी अपने निजी मकानों में रह रहे हैं और इन आवासों को किराए पर दे रखा है। कुछ लोगों ने तो मकान ही बेच दिए। कुछ आवास बंद पड़े मिले। जांच में डूडा विभाग से गोपाल, प्रशासन से कानूनगो सुभाष, नगरपालिका टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। सदर तहसील के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में 687 आवास हैं। इनमें से 364 आवासों की जांच हो चुकी है।