{"_id":"6aa1bdf0054f4e3feb010049","slug":"raid-conducted-in-search-of-three-accused-of-honeytrap-gang-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-189795-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हनीट्रैप गैंग के तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हनीट्रैप गैंग के तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को गैंग के सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब तीन अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पारुल, रामकली और अन्नू का कोई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह महिलाओं का सहारा लेकर लोगों को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर रुपये ऐंठता था। जमीन के विवाद और मुकदमेबाजी के मामलों में एक पक्ष से मिलकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता था ताकि बाद में समझौता कराया जा सके। गिरोह ने अलग-अलग जगह इस तरह के 11 फर्जी केस दर्ज कराए थे।
सोमवार को पुलिस ने गिरोह के सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुंती और प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। चाहशीरी, मिर्दगान, चांदपुर की चुंगी, काशीराम काॅलोनी समेत कई जगह दबिश दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सरगना व सट्टेबाज जुल्फेकार गिरोह को ऑपरेट करता था।
विज्ञापन
उसके कई पुलिसकर्मियों से भी करीबी संपर्क थे। इसी आड़ में वह अपना धंधा चलाता था। बताया गया है कि जाटान चौकी पर तैनात रहे एक पूर्व दारोगा और कुछ पुलिसकर्मियों से मिलकर ब्लैकमेलिंग वाले धंधे को तेजी से फैलाया गया था। उस दौरान कई युवकों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली गई थी। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।