{"_id":"6964dfc74771c0a8f00587c4","slug":"bijnor-huge-fire-broke-out-in-jeans-warehouse-businessman-got-electrocuted-while-trying-to-extinguish-it-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जींस के गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने के प्रयास में करंट की चपेट में आया व्यापारी, 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जींस के गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने के प्रयास में करंट की चपेट में आया व्यापारी, 10 लाख का नुकसान
Mon, 12 Jan 2026 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 12 Jan 2026 05:19 PM IST
सार
गांव पपसरा में अब्दुल मन्नान का कपड़े का काम है। देर रात उसके गोदाम में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर कई घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। लेखपाल ने हादसे की रिपोर्ट बना ली है।
विज्ञापन
भीषण आग। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
नहटौर के गांव पपसरा में अब्दुल मन्नान के गोदामनुमा कमरे में रविवार देर रात आग लग गई। वहां रखा जींस व लहंगों का तैयार व कच्चा माल, घरेलू सामान और अन्य उपयोगी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। पीड़ित के अनुसार आग से उसे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अब्दुल मन्नान पुत्र इकबाल अंसारी ने बताया कि वह बाहर से कच्चा माल मंगाकर गांव में घर-घर जींस पैंट सिलवाने तथा लहंगों पर नग आदि लगवाने का कार्य करता है। तैयार और कच्चा माल वह अपने गोदामनुमा कमरे में रखता है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह कमरा बंद कर अपने घर में सोने चला गया था। देर रात किसी समय बैठक में आग लग गई, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब साढ़े तीन बजे सामान गिरने की आहट सुनकर उसकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो कमरे से आग की लपटें उठ रही थीं। परिजनों व ग्रामीण की मदद से पानी डालकर और अन्य साधनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक करीब 100 लहंगे, 350 जींस का तैयार व कच्चा माल, दो बाइकें, सिलाई मशीन, फ्रिज, सोफा, कूलर समेत फर्नीचर आदि पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।
सूचना मिलने पर लेखपाल परवेज आलम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा टला
आग बुझाने के दौरान अब्दुल मन्नान का पैर टूटे बिजली के तार पर जा पड़ा जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर परिजनों ने उन्हें तुरंत खींच लिया, जिससे उनकी जान बच गई। यदि समय रहते परिजन उसे नहीं खींचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आग बुझाने के दौरान अब्दुल मन्नान का पैर टूटे बिजली के तार पर जा पड़ा जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर परिजनों ने उन्हें तुरंत खींच लिया, जिससे उनकी जान बच गई। यदि समय रहते परिजन उसे नहीं खींचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।