फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Five people—including four young women—arrested for filing a false complaint

बिजनौर: हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पांच गिरफ्तार, इनमें चार युवतियां शामिल

Sun, 20 Sep 2026 04:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 20 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस गिरोह पर दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर वसूली करने का आरोप है। इस मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: Five people—including four young women—arrested for filing a false complaint
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर लोगों से वसूली करने वाले एक गिरोह के पांच और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस गिरोह के कुल 12 आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक प्रॉपर्टी डीलर, तीन युवतियां और एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक गौतम राय ने बताया कि नजीबाबाद थाने में जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह के खिलाफ चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस गिरोह पर दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने और दबाव बनाकर वसूली करने का आरोप है। नजीबाबाद पुलिस ने शायमा, शहाना, सानिया निवासीगण कांशीराम कॉलोनी बिजनौर और अंतिमा निवासी चाहशीरी बिजनौर को गिरफ्तार किया है। इन सभी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर पुलिस ने भी इसी गिरोह के सदस्य हिफजान को गिरफ्तार किया है। हिफजान एक प्रॉपर्टी डीलर है। उसने जमीनी विवाद में विपक्षी पार्टी पर दबाव बनाने के लिए दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस गिरोह की सरगना आजाद समाज पार्टी की नेता रविता गौतम समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। किरतपुर थाने से संबंधित मामले में बब्बू लंगड़ा, गुड्डी और प्रीति पहले से ही जेल में बंद हैं। पुलिस रामकली को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

अब तक हो चुकी हैं 12 गिरफ्तारी
बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ अलग-अलग थानों में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इन सभी में बब्बू का नाम शामिल है। इसके साथ ही अब तक बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुंती, प्रीति, मोहम्मद आसिफ, दिलशाद, शायमा, अंतिमा, शहाना परवीन, सानिया, हिफजान को गिरफ्तार किया गया है।

गिरोह में हर वर्ग के लोग हैं शामिल
इस गिरोह में हर तबके के लोग शामिल रहे हैं। दो प्रॉपर्टी डीलर जेल जा चुके हैं। एक पीएसी का सिपाही भी जेल गया है। एक कथित पत्रकार की तलाश की जा रही है। वहीं नहटौर से आसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही रविता गौतम भी वांछित है। एक अधिवक्ता भी पुलिस के रडार पर है। बिजनौर के एक कारोबारी का नाम भी सामने आया था।
 

युवतियों को दिए जाते थे 25 से 50 हजार रुपये
यह गिरोह फर्जी मामले दर्ज कराने के लिए दो से तीन लाख की वसूली करता था। इसमें युवतियों और महिलाओं को 25 से 50 हजार रुपये तक दिए जाते थे। इसके अलावा युवतियों के फोन और कपड़ों आदि का खर्च भी सरगना ही वहन करता था। झूठी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिर उससे वसूली की जाती थी।



 

हल्दौर में 12 के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
थाना हल्दौर में बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें 12 को नामजद करते हुए कई अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। एक प्राथमिकी झालू के मोहल्ला सादात निवासी इमामुद्दीन की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में बब्बू लंगड़ा, दिलशाद निवासी झालू, इकरार, जन्नती, अनीशा को आरोपी बनाया है। दूसरी प्राथमिकी नुसरतुल्ला निवासी झालू की तहरीर पर दर्ज हुई है। इसमें बब्बू लंगड़ा, दिलशाद, अंतिमा गिरी, रिजवान, गुड्डी, रेशा, रोशनी को नामजद किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed