फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Big action in Bijnor: Attempt of murder in court, 11 policemen suspended, big action taken on the orders of SP

बिजनाैर में बड़ी कार्रवाई: कचहरी में हत्या के प्रयास, 11 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

Sat, 14 Dec 2024 05:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 14 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में कोर्ट में तारीख पर आए गैंगस्टर की हत्या होने से बच गई। आरोपी तमंचा लेकर कचहरी पहुंच गया। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर 11 पुलिसर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Big action in Bijnor: Attempt of murder in court, 11 policemen suspended, big action taken on the orders of SP
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर के जजी में कोर्ट में तारीख पर आए गैंगस्टर हर्षित चिकारा की हत्या का प्रयास किया गया। इसे अंजाम देने के लिए एक युवक कोर्ट परिसर में तमंचा लेकर पहुंच गया था। हालांकि फायरिंग करने से पहले ही उसे दबोच लिया गया है। वहीं इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने पर 11 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। एसपी के आदेश पर 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। गैंगस्टर कोर्ट में हर्षित चिकारा पुत्र कपिल निवासी गांव कुतुबपुर गढ़ी थाना हीमपुर दीपा और रौनक पुत्र धर्मेंद्र निवासी हीमपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। इस केस में शुक्रवार को तारीख लगी थी। आरोप तय होना था। 
विज्ञापन

 

रौनक को मेरठ जेल से लाया गया था। हर्षित चिकारा जमानत पर बाहर है, जो शुक्रवार को तारीख पर आया। घटना के समय लंच ब्रेक के चलते न्यायाधीश अपने चैंबर में थे। उधर, रौनक पुलिस कस्टडी में कोर्ट के अंदर था। हर्षित कोर्ट के बाहर गैलरी में टहल रहा था। करीब डेढ़ बजे एक युवक तमंचा लेकर पहुंचा और हर्षित पर तमंचे से फायरिंग का प्रयास किया। मगर, तमंचे से फायर नहीं हो सका। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। 

पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दस हजार रुपये मिले। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम रिपुल (22) पुत्र विजय सिंह निवासी गांव कुम्हेड़ा बताया। रिपुल ने खुद को राजन गैंग का सदस्य बताया।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद: ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा ताैलिया, 19 दिन तक दर्द से कराहती रही करिश्मा, फट गई आंत

विज्ञापन

तमंचा लेकर घुसने से जजी की सुरक्षा पर उठे सवाल
जजी परिसर में कोर्ट के बाहर एक गैंगस्टर की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर घुसने से जजी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वकीलों में इस घटना से असुरक्षा का भाव है। जिला बार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं।

जजी में वादकारियों और वकीलों के लिए प्रवेश के लिए दो द्वार हैं। मंडावर रोड स्थित द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जाती है। गेट नंबर तीन पर एक्सरे मशीन लगी है। इससे होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। इस चेकिंग के बावजूद एक युवक तमंचा लेकर जजी परिसर में घुस गया।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह एवं जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली के अनुसार जजी परिसर में पुलिस जांच की स्थिति लचर है। बताया कि पुलिसकर्मी गेटों पर बैठे रहते हैं। सघन तरीके से जांच नहीं जाती। जजी में अक्सर वादकारियों के बीच होने वाली मारपीट पर भी पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed