फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Towel was left in the woman stomach after the operation, Karishma kept groaning in pain for 19 days

लापरवाही की हद: ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा ताैलिया, 19 दिन तक दर्द से कराहती रही करिश्मा, फट गई आंत

Sat, 14 Dec 2024 02:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 14 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया लेकिन घर पहुंचने के बाद तीसरे दिन से ही उसके पेट में असहनीय पीड़ा होने लगी। जांच कराई तो पता चला कि डाॅक्टरों ने ऑपरेशन के दाैरान पेट में ही ताैलिया छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Towel was left in the woman stomach after the operation, Karishma kept groaning in pain for 19 days
महिला ने बच्ची को दिया था जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि यहां ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया। ऑपरेशन से महिला को बेटी हुई। परिजन महिला को घर ले गए। दो दिन बाद महिला को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया, जहां पता चला कि पेट में तौलिया है। इसकी वजह से पेट की आंत फटी हुई है। दोबारा ऑपरेशन कर महिला के पेट से ताैलिया निकाला गया।

विज्ञापन


दरअसल, साढ़ौली पिलखनी के रहने वाले सूरज की पत्नी करिश्मा गर्भवती थीं। 25 नवंबर को पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। करिश्मा को ऑपरेशन से बेटी हुई। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया गया। एक-दो दिन सामान्य रहा, लेकिन तीसरे दिन पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुश्ताक खान अपहरण: पुलिस ने 22 लाख की फिराैती वसूलने वाले चार आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाते ही फूलने लगा महिला का पेट
पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोग दोबारा महिला अस्पताल लेकर आए। पेट में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। महिला ने बताया कि इंजेक्शन लगाते ही उसका पेट फूलने लगा। दर्द और बढ़ गया। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां महिला की हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से निकाला गया ताैलिया
परिजन महिला को लेकर बराड़ा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज में काफी खर्च हुआ। महिला ने वहां ऑपरेशन करने से मना कर दिया। परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आ गए। जहां पर महिला का फिर से ऑपरेशन हुआ।

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से तौलिया निकाला गया। इस वजह से आंत फट गई। उसके बाद महिला को चंडीगढ़ भेजा गया। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed