फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   An atmosphere of sadness in families and villages after death of five friends in accidents in Bijnor

बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता

Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM IST
सार

Accident in Bijnor : बिजनौर जिले में दो अलग-अलग हादसों में पांच दोस्तों की मौत हो गई। कई परिवारों में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
An atmosphere of sadness in families and villages after death of five friends in accidents in Bijnor
बिजनौर हादसा: मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले में बृहस्पतिवार का दिन पांच परिवारों के दुखों का पहाड़ लेकर आया। किसी का इकलौता बेटा तो किसी का पति हमेशा के लिए दूर चला गया। पांचों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांवों में भी मातम पसरा हुआ है।  

विज्ञापन


जनपद में मुरादाबाद मार्ग पर गोलबाग और रानीबाग के पास हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। जिनमें तीन दोस्त कार में सवार थे जो बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए थे, जबकि दो दोस्तों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

बुधवार को ग्राम बमनौली निवासी चंद्रदीप चौहान (28) पुत्र सुनील चौहान, मिथुन सैनी (27) पुत्र त्रिलोक सैनी और उज्ज्वल शर्मा (26) पुत्र उपदेश शर्मा कार से किसी कार्य से मुरादाबाद गए थे। लौटते समय देर रात करीब 11 बजे रानी बाग पुलिस चौकी के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में घायल तीनों कार सवारों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दूसरी घटना झालू क्षेत्र में बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गोलबाग के पास हुई। बृहस्पतिवार को गांव बिसाठ निवासी दीपेश उर्फ दीपू (24) पुत्र नरेंद्र सिंह अपने साथी हल्दौर निवासी निकुंज (25) पुत्र राकेश लाला के साथ बिजनौर किसी काम से गया था। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन

वहीं, लौटते समय दोनों बाइक सवार गोलबाग के निकट स्थित कृष्णा कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रक को भी पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed