फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2024 News: Congress Mission for Lok Sabha Polls, Leaders Engaging In West Zone

Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

Fri, 12 Jan 2024 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

Congress Mission Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी गुरुवार को पश्चिम जोन के साथ प्रादेशिक संवाद आयोजित कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कार्यक्रम में कद्दावर नेता इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 News: Congress Mission for Lok Sabha Polls, Leaders Engaging In West Zone
कांग्रेस के संवाद में शामिल नेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को धार देने में जुटी कांग्रेस ने चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मेरठ में पीएल शर्मा स्मारक हॉल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों का पश्चिम जोन का प्रादेशिक संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन

 

राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज : इमरान मसूद 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने संवाद में कहा कि राम के घर का न्योता कोई नहीं लाता उनका तो बुलावा खुद ही आता है। मंच की ओर देखते हुए कहा कि राम हमारे आराध्य हैं, हम सब राम के वंशज हैं। राम को लेकर जो सम्मान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के मन में है वही इमरान मसूद के मन में भी।

विज्ञापन

भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि राम को लाने वाले ये कौन हैं। ये नेगेटिव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि एक सप्ताह में पांच गांव में संवाद हो। इमरान मसूद ने कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है, इसे देखें, निगाह रखें। आगाह किया कि वोट काटने की राजनीति हो रही है, इनसे सावधान रहें। आधार से वोटर कार्ड को लिंक कराओ। ऐसे में बीएलओ चाहकर भी आपका वोट नहीं बदला पाएगा।

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि संवाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, पश्चिमी उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल सहित सभी प्रदेश, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व विधायक पूर्व सांसद एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष सभी फ्रंटल और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नगर निकाय में जीते हुए प्रत्याशी शामिल होने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed