फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A two-and-a-half-year-old boy died after getting a toffee stuck in his throat.

Bijnor News: टॉफी गले में फंसी, ढाई वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A two-and-a-half-year-old boy died after getting a toffee stuck in his throat.
गले में टॉफी फंसने से मरने वाले मासूम शाफैज का फाइल फोटो।
नहटौर। ग्राम चक गोवर्धन निवासी शमशाद का ढाई वर्षीय पुत्र शाफैज की टॉफी गले में फंस जाने से मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शाफैज शनिवार को करीब तीन बजे घर में खेलते हुए टॉफी खा रहा था। इसी दौरान अचानक टॉफी उसके गले में जा फंसी, जिससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे धामपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। मासूम की अचानक मौत से परिजन गमजदा हैं।




प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष कुमार आर्य ने अपील की कि छोटे बच्चों को सख्त टॉफी, च्यूइंग गम, पॉपकॉर्न, मूंगफली, अंगूर एवं किसी भी छोटे आकार के खाद्य पदार्थ बिना निगरानी के न दें। बताया कि ऐसे पदार्थ गले में फंसने पर सांस नली अवरुद्ध हो जाती है, जिससे बच्चे की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed