फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A plan should be prepared to get rid of the people of the district from the henchmen

Bijnor News: जिले की जनता को गुलदारों से निजात दिलाने के लिए तैयार की जाए योजना

Sun, 25 Jun 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
A plan should be prepared to get rid of the people of the district from the henchmen
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संब
- दिशा की बैठक में सांसद मलूक नागर ने उठाया मुद्दा
विज्ञापन



फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की जनता को गुलदार और बाघों के आतंक से निजात दिलाने के लिए मजबूत योजना तैयार की जाए। सीसीटीवी से निगरानी करते हुए जंगल से सटे इलाकों में फेसिंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए। यह मुद्दा दिशा की बैठक में बिजनौर सांसद मलूक नागर ने उठाया। वहीं सांसद गिरीशचंद ने योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता से करने की बात कही।
शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में अध्यक्षता सांसद गिरीशचंद ने की। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें ताकि उनका लाभ पात्र गरीब, वंचित एवं असहाय लोगों तक पहुंच सके। वहीं सांसद मलूक नागर ने सीएमओ को बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। जिससे उनके परिवार वालों को व्यक्तिगत रूप से वह आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश कि आपसी तालमेल और सहयोग के साथ विकास योजनाओं का इस प्रकार क्रियान्वयन करें कि बिजनौर प्रदेश में सभी योजनाओं में प्रथम अथवा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि जिले के लोगों को गुलदारों/बाघों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए योजना बनाएं।
विज्ञापन


बैठक में विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश, विधायक नूरपुर राम अवतार सैनी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में अपने अपने विचार रखे। साथ ही योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम उमेश मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी डीआरडी, ज्ञानेश्वर तिवारी, चेयरपर्सन नगर पालिका बिजनौर एवं जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed