{"_id":"5b3a76384f1c1be6568b45f7","slug":"71530558008-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कच्ची शराब बनाने वाले माफिया ने गांव में बनाई गई शराब रोकथाम कमेटी के सदस्यों से मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अब ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
सोमवार को शीतला सराय के ग्रामीणों ने एसडीएम हसनपुर को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि लोगों ने ने गांव में एक कमेटी गठित कर रखी है। जिससे शराब और जुए पर रोकथाम लगाई जा सके। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात दस बजे कमेटी के दो सदस्यों को खेत पर बुलाया। जानकारी दी गई कि खेत में शराब बनाई जा रही है। कमेटी के लोग बाइक लेकर खेत पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आदमपुर पुलिस माफियाओं से साठगांठ में लगी हुई है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान करन सिंह, ब्रहम पाल सिंह, जयप्रकाश, डब्बर सिंह, नन्नू सिंह, देवदत्त सिंह, सुंदर पाल, विजयपाल, नन्हे, चरण सिंह, श्याम सिंह ,राजकुमार आदि मौजूद रहे।