फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव कराने के लिए पोंलिंग पार्टी हुई रवाना

निकाय चुनाव कराने के लिए पोंलिंग पार्टी हुई रवाना

Wed, 22 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव कराने के लिए पोंलिंग पार्टी हुई रवाना
बिजनौर। जनपद के स्थानीय निकाय के चुनाव कराने के लिए सभी 862 पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
विज्ञापन

22 केे सवेरे साढ़े सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
जिले की दो नगरपालिकाओं व दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का चुनाव कराने के लिए 159 पोलिंग पार्टी मंगलवार को आरजेपी इंटर कॉलेज अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए के लिए रवाना हुई। सबसे अधिक 89 पोलिंग पार्टी बिजनौर नगरपालिका क्षेत्र में गई हैं। चार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर नहीं आए। इनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज से नगरपालिका बिजनौर , हल्दौर व नगरपंचायत झालू ,मंडावर के अध्यक्ष व वार्ड सदस्य का चुनाव कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टी गई। हल्दौर नगरपालिका के आठ मतदान केंद्रों पर 26 पोलिंग पार्टी , बिजनौर नगरपालिका के 25 मतदान केंद्रों पर 89 पोलिंग पार्टी गई हैं। हल्दौर नगरपालिका में कुल 15387 वोटर व बिजनौर नगरपालिका में कुल 71194 वोटर हैं। झालू नगरपंचायत के सात मतदान केंद्रों पर 21 पोलिंग पार्टी व मंडावर के सात मतदान केंद्रों पर 23 पोलिंग पार्टी भेजी गई हैं। झालू नगरपंचायत में कुल 16067 वोटर व मंडावर नगरपंचायत में कुल 17421 मतदाता हैं। सबसे पहली पोलिंग पार्टी साढे़ नौ बजे हल्दौर के लिए रवाना हुई। आखिरी पोलिंग पार्टी करीब 11.15 बजे बिजनौर के मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए रवाना हुई। दोनों नगरपालिकाओं व दोनों नगर पंचायतों में कुल 159 पोलिंग पार्टी भेजी गई हैं। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार चार मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन


10 मतदान केंद्र तथा 54 मतदान स्थल बनाए गए
स्योहारा। नगर निकाय चुनाव में स्योहारा नगर पालिका परिषद में कुल मतदाताओं की संख्या 35677 है। मतदाताओं में जहां पुरुष मतदाता 18791 हैं वहीं महिला मतदाता 16886 हैं। यहां 10 मतदान केंद्र तथा 54 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मुकाबला
यहां से अध्यक्ष पद के लिए यूं तो 15 प्रत्याशी बैलट पेपर पर मौजूद रहेंगे। मुख्य मुकाबला पांच प्रत्याशियों में है। निर्दलीय अख्तर जलील, सपा के नईमुलहसन, भाजपा के मुकेश रस्तोगी निर्दलीय फैसल वारसी तथा फहीमुर्रहमान मैैदान में पूरा दम लगाए हैं।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
नगर निकाय चुनाव में नईर्मुलहसन की प्रतिष्ठा दांव है। नईमुलहसन वर्तमान में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैैं। इससे पहले ये मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के आठ साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सपा सरकार में नईमुलहसन को श्रम कल्याण विभाग में सलाहकार होने के कारण दर्जा प्राप्त मंत्री रहेे हैं। इनकी पत्नी तरन्नुम मलिक दो बार नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

पोलिंग पार्टी 77 बूथों पर पहुंची
नगीना। निकाय चुनाव के लिए नगीना के 77 बूथों पर होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची। इस बार नगीना निकाय चुनाव में 77 मतदेय स्थलों पर लगभग 25 हजार महिला व 31 हजार पुरुष मतदान करेंगे।
नगीना में अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी व सभासद पद के लिए 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन द्वारा पोलिंग पार्टियों के पहुंचने से पूर्व ही बिजली पानी व शौचालय आदि की समस्याओं का निस्तारण करा लिया गया है। आचार संहिता का किसी प्रकार से उल्लंघन न हो सके इसके लिए दोनों ही स्कूलों पर सुरक्षा टीम बैठा दी गई हैं ताकि कोई भी व्यक्ति प्रवेश न कर सके।सीओ नगीना महेश कुमार ने बताया कि मतदान शान्तिपूर्ण करानरे के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है जिसके तहत दो कंपनी पीएसी, 900 होमगार्ड, 200 पुलिस कर्मी, 60 सब इंस्पेक्टर, चार सैक्टर मजिस्ट्रेट, सर्किल क्षेत्र के चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ फायर सर्विस, एलआईयू पुलिस मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बेहद मजबूत इंतजाम किए गए हैं। नगर के दो अति संवेदनशील मतदान केन्द्र एमएमइंटर कालेज व मुहल्ला अम्बेडकर नगर स्थित डीवीएम इंटर कालेज पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इनमें हैं मुकाबला
नगीना में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए इस बार 15 वर्षों से नगरपालिका पर अपना कब्जा बनाए रखने वाले। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान की पत्नी ताहिरा बेगम निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। भाजपा की प्रत्याशी मोनिका दीक्षित भी मुकाबले में हैं। साथ ही समाजवादी पार्टी नगीना विधानसभा का विधायक मनोज पारस निवासी नगीना होने के कारण सपा की प्रत्याशी शादाब खालिद भी मुकाबले में बनीं हुई हैं। इसलिए नगरपालिका के अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

21 मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी
चांदपुर । बुधवार को नगरपालिका परिषद के लिए होने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। चांदपुर नगरपालिका परिषद चुनाव के लिए 21 मतदान केंद्रो पर 77 बूथ बनाए हैं। जिसमें 19 मतदान केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील तथा दो केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। चेयरमैन पद के लिए 16 तथा 25 वार्डो के लिए 148 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए थाना क्षेत्र में अधिकारी सहित करीब आठ सौ पुलिस बल तथा एक कम्पनी आईपीबीपी की लगाई गई है।
285 पोलिंग पार्टी छह नगरपालिका व नगर पंचायतों को भेजी गई
धामपुर। छह नगरपालिका व नगरपंचायत के लिए 285 पोलिंग पार्टी चुनाव के लिए गई हैं। मतदान में धामपुर पालिका परिषद में 39026 मतदाता अपने मतों से चेयरमैन व सभासद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चेयरमैन पद के लिए 14 व सभासद पद के लिए 148 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एसडीएम आजाद भगत सिंह मतदान बुधवार को सवेरे साढ़े सात बजे से शुरू होगा। जो शाम के पांच बजे तक चलेगा। धामपुर में कुल 18 मतदान केंद्रों पर 58 पोलिंग बूथ हैं। इन बूथों में से छह अति संवेदनशील और करीब 20 बूथ संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। वहां पर शांति व्यवस्था बेहतर बनाने को अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। मंगलवार को धामपुर के केएम इंटर कालेज के मैदान से पालिका पालिका धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़, नहटौर व शेरकोट तथा नगर पंचायत सहसपुर में मतदान को संपन्न कराने को सवेरे आठ बजे से दो बजे तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। कुल 285 पोलिंग पाटियों संबंधित पालिकाओं और नगर पंचायत के लिए रवाना हुई।

मुकाबला चतुष्कोणीय
धामपुर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला चतुष्कोणीय होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। यहां पर भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता, सपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम अंसारी, निर्दलीय प्रत्याशी रवि चौधरी व निवर्तमान चेयरमैन महमूद हसन कस्सार के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चतुष्कोणीय मुकाबले को लेकर मतदाता भी असमंजस में फंस गए है। समझ में नहीं आ रहा है की कौन विकास पुरुष होगा। जो उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेगा।

शेरकोट में 47355 मतदाता डालेंगे वोट
शेरकोट। मंगलवार को शेरकोट पालिका में 47355 मतदाता अपना पसंदीदा चेयरमैन और सदस्य को वोट देकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछड़ी जाति महिला के आरक्षित पालिका में चेयरमैन पद के लिए 12 महिलाएं प्रत्याशी है। 25 वार्डो में सभासद पद के लिए 139 प्रत्याशी मैदान में है। 22890 महिला मतदाता, 24465 पुरुष मतदाता हैं। 15 मतदान केंद्रों पर 58 बूथों पर मतदान सवेरे साढ़े सात बजे से शाम के पांच बजे तक होगा। प्राथमिक विद्यालय प्रथम को अतिसंवेदनशील प्लस, नौ को अतिसंवेदनशील व् छह मतदान केंद्र को संवेदनलशील श्रेणी में में रखा गया है। इन सभी 15 मतदान केंद्रों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मी, पांच एक्स्ट्रा मोबाईल सहित पुलिसबल मुस्तैद रहेगा।
मुख्य मुकाबला
निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद के लिए नगर में चतुष्कोणीय मुकाबला माना जा रहा है। इनमे प्रत्याशियों में निवर्तमान चेयरमैन शेख कमरुल इस्लाम की पत्नी सपा प्रत्याशी शीबा परवीन, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी की पत्नी शबनम गाजी व भाजपा नेता नितिन सैनी की पत्नी फूल सैनी व पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोजबाला शामिल हैं।


अफजलगढ़ में 23 हजार मतदाता डालेंगे वोट
अफजलगढ़ । नगर निकाय चुनाव की सभी प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी कर ली गई है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मतदान सुबह साढ़े सात बजे प्रारंभ होगा, जो शाम के पांच बजे चलेगा। चेयरमैन पद के लिए महिला पिछड़ा वर्ग सीट होने के कारण 13 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें तबस्सुम जावेद व शहाना सलीम अंसारी एवम शाहिदा इरशाद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। तीनों ही की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं 28 वार्डों में कुल 103 प्रत्याशी मैदान में हैं। 10 स्थानों पर कुल 28 बूथ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed