{"_id":"5b883eac42c792464b1c5e32","slug":"131535655596-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से मार्ग अवरूद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से मार्ग अवरूद्घ
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध
बढ़ापुर। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर गांव मुजफ्फरनगर के समीप रात में किसी समय मार्ग के किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग बंद हो गया। पेड़ के मार्ग पर गिरने का पता सुबह के समय बढ़ापुर से दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बस के वहां पहुंचने पर चला। सुबह सवेरे बढ़ापुर, नगीना दिशा से आती मार्ग की निजी बस और अन्य वाहन भी वहां सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए। मौके पर एकत्र राहगीरों और पास के ग्रामीणों ने पेड़ को सड़क से हटाया तब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात चालू हो सका।