फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uproar of candidates for the post of sweeper, wrangling with police

सफाई कर्मी पद के अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस से तकरार

Thu, 23 Dec 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar of candidates for the post of sweeper, wrangling with police
लगभग 13 वर्ष से अधर में लटके सफाई कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ते देख कलेक्ट्रेट प्रशासन ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस देख अभ्यर्थी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग आधे घंटे से हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस धरना स्थल तक पहुंचाने में सफल हुई।
विज्ञापन

सफाई कर्मी संघर्ष समिति की जिलाध्यक्ष दिव्या पाठक ने बताया कि अभ्यर्थी लगभग 15 दिन से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन शासनादेश का पालन तक नहीं करा रहा है। आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में नियुक्ति के लिए सभी जिलों में आवेदन मांगे गए थे। सिर्फ भदोही जिले में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।तब से अब तक संघर्ष करने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को शीघ्र निबटाने की बात कही थी, लेकिन अब भी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले नियुक्ति का मामला हल न होने पर आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर रंजन पाठक, अजय मिश्रा, विकास सिंह, साधना पांडेय, उमाशंकर पांडेय, राकेश पाठक, बैजनाथ यादव, राजेश कुमार, राकेश, रामबिहारी, रामलोलारख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed