फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Up Weather News storm and rain caused havoc in bhadohi crops of farmers were destroyed trees fell

UP: चार दिनों में दूसरी बार मौसम की बेरूखी, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, किसानों की फसलें बर्बाद; पेड़ गिरे

Sun, 13 Apr 2025 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 03:01 PM IST
विज्ञापन
Up Weather News storm and rain caused havoc in bhadohi crops of farmers were destroyed trees fell
किसानों की फसलें हुईं जलमग्न, सब बर्बाद हो गया। - फोटो : अमर उजाला

Weather News: मौसम का रूख रविवार की सुबह अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ चली आंधी में कई इलाकों में टीन शेड व मंड़ई उजड़ गए। आंधी के बाद बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 

विज्ञापन




बड़ी संख्या में किसानों की खेत में पड़ी फसल बारिश से बर्बाद हो गई। बर्बाद हो चुकी फसल के पास बैठे किसान अपनी किस्मत को कोस रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल में अचानक सक्रिय हुए वायुमंडलीय दबाव के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


जिले में बीते चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। तीन दिन पहले ही आंधी और बूंबाबादी से किसानों के फसल को हल्का बहुत नुकसान हुआ था, लेकिन रविवार की सुबह आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकाएक बदले माैसम ने ढाया कहर

Up Weather News storm and rain caused havoc in bhadohi crops of farmers were destroyed trees fell
आंधी से गिर गए पेड़। - फोटो : अमर उजाला

दुर्गांगंज, अभोली, सीतामढ़ी, ऊंज, चौरी, मोढ़, महराजगंज, औराई, लालानगर, गोपीगंज, कौलापुर, वहिदानगर, जंगीगंज, सुरियावां, सर्रोई समेत भदोही, खमरिया, ज्ञानपुर, नईबाजार जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के किसानों के खेत में पड़ी फसल बर्बाद हो गई। फसल भिंगने से इसकी मड़ाई में और देरी होगी। 

तेज हवाओं के कारण सर्रोई के प्रजापतीपुर-रामपुर उधवा आसनाव मार्ग पर  पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग करीब एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। इसी तरह दुर्गागंज के मिश्राइनपुर गांव के दिव्यांग जियालाल का टीन शेड आंधी से उड़ गया। जिससे उसकी रिहायशी मड़ई में रखा सामान भींगकर खराब हो गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के अनुसार वायुमंडलीय दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। बताया कि हवाओं की रफ्तार 32 किमी प्रतिघंटा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed