{"_id":"6aa9a650370bb051f60dd7d3","slug":"accused-of-taking-alimony-from-the-first-husband-after-marrying-the-second-time-bhadohi-news-c-20-vns1017-1545103-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दूसरी शादी कर पहले पति से गुजारा भत्ता लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दूसरी शादी कर पहले पति से गुजारा भत्ता लेने का आरोप
विज्ञापन
कोईरौना पुलिस ने शिवानी और उसके दूसरे पति प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दूसरी शादी और गर्भवती होने की जानकारी छिपाकर शिवानी पहले पति से गुजारा भत्ता ले रही है।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोईरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी अनिल कुमार यादव (28) ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी शिवानी यादव (27) से हुई थी।
शादी के बाद शिवानी का व्यवहार ठीक नहीं था। अनिल ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर किया है, जो अभी विचाराधीन है। आरोप है कि शिवानी ने पूर्व में एक सप्लाई इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल किया था, जिसके बाद इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शिवानी के खिलाफ भदोही-ज्ञानपुर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
आरोप है कि शिवानी ने गुजारा भत्ता के लिए दहेज उत्पीड़न के आरोप में अनिल पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए। उसने न्यायालय में झूठे बयान और शपथपत्र भी दिया। इसके बाद हाल ही में पत्रकार कॉलोनी प्रयागराज निवासी प्रदीप (25) से दूसरी शादी कर ली है। अभी प्रयागराज में शिवानी ब्यूटी पार्लर चला रही है।
वह गर्भवती भी है, लेकिन इन तथ्यों को छिपाकर अनिल से गुजारा भत्ता ले रही है। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद