{"_id":"64bad7058ab1826af20ca777","slug":"the-young-man-who-went-to-bathe-in-the-ganges-went-missing-fear-of-drowning-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-940-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गंगा में स्नान करने गया युवक लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गंगा में स्नान करने गया युवक लापता, डूबने की आशंका
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में घर से गंगा स्नान करने गया युवक लापता हो गया। धवासानाथ आश्रम के पास घाट के ऊपर उसकी साइकिल व घाट किनारे उसका कपड़ा, मोबाइल व चप्पल बरामद होने से लोग उसे गंगा में डूबने की आशंका जता रहे हैं। देर शाम तक युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका था। हालांकि घाट पर किसी ने उसे स्नान करते या डूबते नहीं देखा है।
कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव के धवासानाथ आश्रम गंगा घाट पर शुक्रवार शाम 4.30 बजे बनकट गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ लाल साहब चौबे का 16 वर्षीय पुत्र अमन उर्फ मोहित चतुर्वेदी परिजनों को गंगा में स्नान करने की बात कह कर घर से निकला। देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढ़ते हुए घाट की तरफ गए। जहां धवासानाथ स्नान घाट पर किशोर का शर्ट, चप्पल, मोबाइल फोन पड़ा मिला। वहीं घाट के ठीक ऊपर धवासानाथ मंदिर परिसर में उसकी साइकिल मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर, तहसीलदार सहित चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्रीप्रकाश मिश्रा हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर लथेरन सिंह, माल्टा माझी, जोखू दलित सहित आधा दर्जन गोताखोर गंगा में काफी खोजबीन किए लेकिन कही कुछ अता-पता नहीं चल सका। घाट पर उसका सामान देख लोग उसे ऊफनाई गंगा में नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबने की आशंका जता रहे थे। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर उसे किसी ने न तो स्नान करते देखा और न डूबते हुए देखा है। वह दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। 11वीं का छात्र था। सूचना पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लापता किशोर की मां प्रियंका सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के समाजसेवी राम कैलाश तिवारी ने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ की टीम बुलाकर लापता किशोर को खोजने की मांग की है।