फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SIR: 16473 voters' names appear multiple times in the final voter list

एसआईआर : अंतिम मतदाता सूची में 16473 मतदाताओं का एक से ज्यादा बार नाम

Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
SIR: 16473 voters' names appear multiple times in the final voter list
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर डीएम को ज्ञापन देकर बाहर निकलते सपा के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : बकरीद पर सुरक्षा के लिए नासिरगंज बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।
ज्ञानपुर भदोही। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद खामियां सामने आईं हैं। 16473 वोटर ऐसे मिले हैं जिनका नाम मतदाता सूची में एक से ज्यादा बार हैं। इन मतदाताओं के एपिक नंबर और मकान नंबर तो अलग-अलग हैं, लेकिन नाम, पिता/पति के नाम, उम्र और फोटो समान है। अशोक कुमार चार, रिंकू यादव तीन, रेखा देवी दो और सीमा देवी के नाम सात जगहों पर हैं। कुछ नाम तो ऐसे हैं जो एक ही बूथ पर दो से तीन बार हैं। यह मामला राजनीतिक दलों को दिए गए मत पत्र के सत्यापन में उजागर हुआ है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर का काम दो चरणों में पूरा किया गया था। पहला चरण चार नवंबर से चार दिसंबर 2025 और दूसरा चरण दिसंबर से लेकर फरवरी तक चला। एसआईआर के बाद जिला प्रशासन की ओर से जनवरी में अनंतिम और 12 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची प्रदान की गई थी। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार भदोही विधानसभा क्षेत्र में 3,95,243, ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,61,331 और औराई विधानसभा क्षेत्र में 3,49,615 वोटर रहे। सबसे अधिक मतदाताओं के नाम भदोही विधानसभा क्षेत्र में 47,873 कटे थे। वहीं ज्ञानपुर में भी 42,251 और ज्ञानपुर में 37,011 वोटर कम हो गए थे। जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर में गड़बड़ी न होने का दावा किया गया था। अंतिम सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आने पर राजनीतिक दलों की ओर से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

औराई विधानसभा क्षेत्र के 133 नंबर बूथ पर रिंकू यादव का तीन बार है। तीनों जगहों पर हाउस नंबर भी 46 ही दर्ज है लेकिन एपिक नंबर अलग-अलग है। इसी तरह 174 नंबर बूथ पर रूही बानो का नाम तीन बार है। इनका हाउस नंबर दो दर्ज है। ऐसे ही संजय गौतम, सोना देवी, रेखा देवी, सुनील, इंदू देवी, रागिणी यादव समेत अन्य कई नाम ऐसे हैं जिनका बूथ और मकान नंबर एक है लेकिन एपिक नंबर अलग-अलग है। भदोही विधानसभा क्षेत्र में में सुनील कुमार मौर्य का चार बार है। इसमें बूथ संख्या 33 पर तीन बार इनका नाम है, लेकिन एपिक अलग-अलग है। समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची का सत्यापन कार्य किया। जिसमें बड़े स्तर पर मिली गड़बड़ी के बाद सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने डीएम को सत्यापन के बाद छांटे गए नामों की सूची देते हुए पूरे प्रकरण के जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों की बैठक में बार-बार आश्वस्त किया जा रहा था कि गड़बडी होने पर लगे कर्मचारी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब अंतिम सूची के सत्यापन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला सचिव रामधनी यादव, जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
किस विधानसभा में कितने एक से अधिक नाम वाले वोटर
भदोही - 6370
ज्ञानपुर - 4709
औराई - 5394
कुल - 16473
शैलेश कुमार, जिलाधिकारी, भदोही ने कहा कि सपा प्रतिनिधियों की ओर शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम लगा दी गई है। एसआईआर के दौरान बूथों पर राजनीतिक पार्टियों के एजेंट भी माैजूद थे। इसके अलावा विभिन्न बैठकों के दौरान इनसे फीडबैक लिए गए थे। कुछ प्रकरण ऐसे हो सकते हैं कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर आवेदन करने से दो जगहों पर नाम हो गए हो। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो एक से अधिक नाम हैं। उसे हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed