{"_id":"6aaaefdcd2d8d0e37a056719","slug":"failure-to-register-farmers-may-result-in-the-loss-of-samman-nidhi-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148699-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर रुक सकती है सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर रुक सकती है सम्मान निधि
विज्ञापन
कृषि भवन घरांव में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई, पशुपालन एवं विद्युत निगम की योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गई। आगाह किया गया कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर आगामी सम्मान निधि की किस्त रोक दी जाएगी।
उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराएं तथा अपने सभी गाटा संख्या की जमीनन को उसमें जुड़वाएं। फार्मर रजिस्ट्री सहज जन सेवा केंद्र, लेखपाल, पंचायत सहायक एवं कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से कृषि निवेश, पीएम-किसान, वरासत सहित कृषि संबंधी विभिन्न लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता अथवा टैगिंग करता है तो इसकी तत्काल सूचना विभाग को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने मखाना, लहसुन एवं प्याज की खेती के लिए चल रहे पंजीकरण की जानकारी दी। इच्छुक किसान पंजीकरण कराकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
सहायक अभियंता नहर अनिल कुमार यादव ने बताया कि नहरों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई कि नहरों को अनावश्यक रूप से न बांधें और न ही कटान करें, ताकि पानी टेल तक पहुंच सके। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गीता ने बताया कि जिले में लंपी रोग से बचाव के लिए डोर-टू-डोर पशु टीकाकरण कराया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे, ताकि बीमारी को अन्य पशुओं में फैलने से रोका जा सके। उन्होंने 25 देसी गायों के लिए संचालित नन्दी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना में 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इस दौरान एसडीओ बिजली एसपी पटेल, किसान इंद्रजीत मौर्य, राम अकबाल तिवारी आदि मौजूद रहे।