फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PM Shri: Patriotic songs will resonate along with studies in schools

Bhadohi News: पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ाई के साथ गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

Thu, 17 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
PM Shri: Patriotic songs will resonate along with studies in schools
जिले के आठ पीएम श्री विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना विकसित करने के लिए स्कूल बैंड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खाते में 50 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से बैंड के वाद्य यंत्र, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें 11 विद्यालयों का पीएम श्री में चयन किया गया है। इन स्कूलों में कई और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 11 में से आठ के लिए शासनस्तर से धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अब पीएम श्री योजना के तहत चयनित उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में बैंड गतिविधियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संगीत एवं प्रदर्शन कला से जोड़ने के साथ ही उनमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व के गुण विकसित करना है। बैंड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न विद्यालयीय गतिविधियों में प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम श्री परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए बैंड बाजे व यूनिफाॅर्म की खरीद की जाएगी। आठ स्कूलों में 50- 50 हजार रुपये की लागत से वाद्य यंत्रों व यूनिफाॅर्म की खरीद के लिए शासन की ओर से आठ लाख रुपये जारी किए गए हैं। जिसको विभाग के एसएमसी के खाते में भेज दी गई है।

बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 11 पीएम श्री स्कूलों में से आठ स्कूलों में वाद्य यंत्रों व बच्चों के लिए यूनिफाॅर्म, कैप, जूते, बेल्ट, स्कार्फ आदि की खरीद की जाएगी। चयनित विद्यालयों में शासन से आवंटित धनराशि को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed