{"_id":"6aaaeef9a6679760e60c9540","slug":"aspa-workers-protest-at-the-collectorate-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148696-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आसपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आसपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बाराबंकी की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि गोंडा में विनोद साहनी एवं रमेश कोरी और अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुडवल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। इस दौरान शिवम गौतम, विनोद गौतम, साहब सौरभ, सिंटू, रजनीश आजाद आदि मौजूद रहे।