फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Revenue Department team arrives to investigate partition dispute.

Bhadohi News: बंटवारा विवाद में जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम

Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Revenue Department team arrives to investigate partition dispute.
भदोही। नगर के मोहल्ला पीरखांपुर में सोमवार को संपत्ति के बंटवारे के विवाद के मामले में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए। पक्षों को एसडीएम के समक्ष तलब किया गया है।
विज्ञापन

मामला जफर इकबाल, जफर हसनैन और स्व. अब्दुल कलाम के परिवार से जुड़ी संपत्ति के बंटवारे का है। संयुक्त संपत्ति में से अपने हिस्से की जायदाद की निशानदेही के लिए जफर हसनैन ने भदोही तहसील दिवस पर एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया था। मोहल्ले में पहुंची राजस्व टीम में नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक शामिल रहे। टीम के लोगों ने आवश्यक जांच पड़ताल की और अभिलेख जांचे। संबंधित पक्षों से जमीन से जुड़े अपने अपने दावों के साथ एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed