फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repair roads before Navratri, replace faulty transformers soon: Dr. Vinod Bind

नवरात्र से पहले दुरुस्त करें सड़कें, खराब ट्रांसफाॅर्मर जल्द बदलें : डाॅ.विनोद बिंद

Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Repair roads before Navratri, replace faulty transformers soon: Dr. Vinod Bind
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में बोलते सांसद डॉ. विनोद बिंद। स्रोत: सूचना विभाग
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें सरकार की मंशा अनुसार काम कराने पर जोर दिया गया। जनहित से जुड़ी योजनाओं का शत-प्रतिशत पात्रों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से नवरात्र से पहले सड़कें दुरुस्त कराने और खराब ट्रांसफाॅर्मर को जल्द से जल्द बदलने को कहा।
सांसद ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास का पैसा लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित कराए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपका विभाग आम जनमानस से जुड़ा हुआ है। नियमित मॉनिटरिंग कर सेवा में सुधार लाएं।
विज्ञापन

डॉक्टर बाहर की दवा पर्ची पर न लिखें। अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम से कहा कि स्मार्ट मीटर में काफी शिकायतें आ रही है। इसमें सुधार कराएं, साथ ही खराब ट्रांसफाॅर्मर को तत्काल बदलवाएं। तय रोस्टर के हिसाब से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाए। डीएम शैलेष कुमार ने गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने एसीएमओ को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुसार जनमानस के आयुष्मान कार्ड बनाए। एक्सईएन लोक निर्माण से कहा किखराब सड़कों को नवरात्र से पहले दुरुस्त कराएं।

भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे समेत ब्लॉक प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया। डीएम ने सभी की बातों को नोट कर लिया। इस मौके पर जिलापंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सपा विधायक जाहिद बेग, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, बृजमोहन मिश्रा, एसपी अभिनव त्यागी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, पीडी आदित्य कुमार, डीपीआरओ संजय मिश्रा, डीडीओ सपना अवस्थी, डीएफओ विवेक यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संदीप सरोज, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओएस अंशुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed