फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest against smart meters

Bhadohi News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against smart meters
भदोही। मनमानी कटौती, लो वोल्टेज और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान और मजदूरों ने सिविल लाइन स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमके नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर को गरीबों का दुश्मन बताया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

किसानों मजदूरों ने अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में 300 युनिट बिजली मुफ्त दिए जाने, बिना मीटर रीडिंग के बिल न भेजने की भी मांग की। इसके अलावा ज्ञापन में लो वोल्टेज से होने वाली समस्या से भी अधिकारियों को अवगत कराते हुए लो वोल्टेज दूर करने की मांग की। इंद्रदेव पाल ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता पर बिना सच्चाई की जांच कराए मुकदमा दर्ज न कराया जाए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रदर्शन करने के बाद किसान मजदूर ज्ञानपुर नहर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वक्ताओं में भुलाल पाल, सुशील श्रीवास्तव, रामचंद्र पटेल, बनारसी सोनकर, बेचू लाल पटेल, भान सिंह मौर्य, हृदय लाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed