फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Problems increased due to technical glitch in Amarnath Yatra registration portal

Bhadohi News: अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण पोर्टल में तकनीकी खामी से बढ़ी परेशानी

Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to technical glitch in Amarnath Yatra registration portal
भदोही। पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को लेकर जिले के जम्मू एंड कश्मीर बैंक में यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया कराई जा रही है, लेकिन इसमें यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बीते चार दिनों से पंजीकरण का पोर्टल ठप है। पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण पंजीकरण के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देशभर से पवित्र अमरनाथ यात्रा में हर साल लाखों लोग जाते हैं। जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की टोली अमरनाथ यात्रा को जाती है। अमरनाथ यात्रियों को यात्रा के लिए जिले की जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पंजीकरण कराना होता है। इसमें यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीते चार दिनों से अमरनाथ यात्रा का पोर्टल सहीं से नहीं चल रहा है। जिससे यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। खास बात है कि भदोही में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए जेएंडके बैंक ही अधिकृत है। पूरे जिले इस बैंक की केवल एक शाखा भदोही में है। इसके कारण जिले के गोपीगंज, बाबूसराय, सीतामढ़ी, कोईरौना, चौरी, दुर्गागंज समेत यात्रियों को भदोही जाना होता है। पंजीकरण 15 अप्रैल से ही शुरू हुआ है। शुरुआती दिनों में तो पंजीकरण पोर्टल ठीक ठाक चला। जिससे अब तक 255 यात्रियों का पंजीकरण भी हो चुका है। वहीं बीते शुक्रवार से पोर्टल में तकनीकी समस्या आ गई है। जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। बाबू सराय और महाराजगंज से पंजीकरण के लिए आए राजकुमार मौर्य, विजय कुमार सिंह, नितेश कुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा, चिंटू आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों में दो बार बैंक पहुंचे, लेकिन अब तक पंजीकरण नहीं हो सका है। यह भी बताया कि बैंक स्टाफ ने मंगलवार को पुनः बुलाया है।
विज्ञापन

---

अधिकारी के अनुसार

अमरनाथ यात्रियों के पंजीकरण के लिए अलग से डेस्क की व्यवस्था की है। दिक्कत मेरी ओर से नहीं है, बल्कि पोर्टल पर दबाव पढ़ने से पिछले शुक्रवार से कुछ दिक्कतें आई हैं, लेकिन हम तीर्थ यात्रियों की भरसक मदद कर रहे हैं। -यासीन अहमद दार, वरिष्ठ प्रबंधक, जेएंडके बैंक भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article