फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Practical examination will be held from 1st to 8th February

Bhadohi News: एक से आठ फरवरी के मध्य होगी प्रायोगिक परीक्षा

Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Practical examination will be held from 1st to 8th February
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जिले में परीक्षा द्वितीय चरण में एक से आठ फरवरी के बीच कराई जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी रखने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा आयोजन के रिकाॅर्डिंग को प्रधानाचार्य की ओर से डीबीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। तिथि घोषित होने के साथ महकमा तैयारी में जुट चुका है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होने और केंद्रों का निर्धारण हो जाने के बाद से ही छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक व अभिभावक तक प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर चिंतित थे। कब होगी परीक्षा को लेकर इंतजार किया जा रहा था। परिषद की ओर से दूसरे चरण में जिले में परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से परिषद की ओर से प्रायोगिक परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही निर्देशित किया है कि सीसीटीवी कैमरे की रिकाॅर्डिंग को प्रधानाचार्य की ओर से डीबीआर में सुरक्षित रखा जाएगा। जिसे जरूरत के वक्त परिषद को उपलब्ध कराना होगा। बताया कि हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएगी। हाईस्कूल के प्रायोगिक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा व इंटरमीडिएट की नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा परीक्षा के प्राप्तांक को प्रधानाचार्य की ओर से परिषद के वेबसाइट यूपीएमएसपी डाट एजुकेशन डाट इन पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। बताया कि प्राप्तांक को अपलोड करने के लिए 10 जनवरी से वेबसाइट क्रियाशील होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed