फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: 31,000 voters increased, 11.86 lakh will vote

पंचायत चुनाव: 31 हजार वोटर बढ़े, 11.86 लाख करेंगे मतदान

Thu, 11 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 31,000 voters increased, 11.86 lakh will vote
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की बुधवार को साफ हो गई। डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करने के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम सूची जारी कर दिया। कुल 11 लाख 86 हजार मतदाता आगामी चुनाव में मतदान करेंगे। 2021 के चुनाव से इस बार करीब 31 हजार मतदाता बढ़े हैं। सभी ग्राम पंचायतों और ब्लॉकों पर सूची का चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें, 26 जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र, 835 क्षेत्र पंचायत के साथ करीब नौ हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं। करीब एक साल से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। दिसंबर 2025 में मतदाता सूची की अनंतिम सूची जारी की गई थी। जिसमें तीन लाख 94 हजार डुप्लीकेट वोटर मिले। जिसके बाद प्रशासन ने 1272 बीएलओ लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया।
विज्ञापन

इसमें जिन लोगों के नाम दो से तीन स्थानों पर थे, उन्हें हटाया गया। सत्यापन पूरा होने पर अंतिम सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल एक लाख 61 हजार 939 नए नाम जोड़े गए, जबकि एक लाख 21 हजार 35 मतदाताओं का नाम अपात्र, मृतक होने के कारण हटाए गए। डुप्लीकेट सत्यापन में 4025 मतदाताओं के नाम हटाए हैं। जिनका नाम दो से लेकर पांच स्थानों पर रहा। अब 11 लाख 86 हजार 237 वोटर चुनाव में मतदान करेंगे। निर्वाचन विभाग के मुताबिक जिले की 546 ग्राम पंचायतों में कुल 11 लाख 86 हजार 237 मतदाता वोट डालेंगे। 2021 में 11 लाख 55 हजार 924 वोटर थे। इससे 31 हजार मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिले में ब्लॉकवार मतदाता सूची
ब्लॉक - मतदाता
ज्ञानपुर - 200958
औराई - 270505
डीघ - 233188
सुरियावां - 135178
भदोही - 224160
अभोली - 118248
कुल - 11,86237
पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कुल 11 लाख 86 हजार 237 मतदाता हैं। सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों में सूची चस्पा की जाएगी। किसी को आपत्ति होगी तो वह दे सकेगा। - शुभांगी शुक्ला, एडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article