फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers should improve their functioning, give respect to workers: Danish

अफसर कार्यप्रणाली सुधारें, कार्यकर्ताओं को सम्मान दें : दानिश

Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Officers should improve their functioning, give respect to workers: Danish
ज्ञानपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शिष्टाचार से पेश आएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपने उत्तरदायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के साथ जनता से शिष्ट व्यवहार करें। जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद कर जनहित के काम समय पर पूरे कराएं। उन्होंने फीडबैक के आधार पर एक्सईएन विद्युत भदोही को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार की हिदायत दी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वृहस्पतिवार को होने वाले जनसंवाद समय में 11 से 12 बजे का टाईम स्लॉट जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के लिए रिर्जव रखें। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यो से संबंधित 59 इडीकेटर्स के मूल्यांकन में जिले को सूबे में नौवां स्थान मिला है। जिसमें 14 कार्यो में प्रथम और 20 इन्डीकेटर्स में टॉप फाइव में है। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने चार विद्युत केंद्रों ईटहरा, डेरवा, जोगनिका और इंदिरा मिल के निर्माण के लिए जमीन की उपलब्ध कराने पर बल दिया। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायत पर एक्सईएन विद्युत को 21 जुलाई को 11 बजे तक कंपोजिट विद्यालय चकसिखारी में टूटे तार को बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद पीडी, सीएमओ, डीपीआरओ, कृषि विभाग के अफसरों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनूराम ने बताया कि पुराने ज्ञानपुर तहसील परिसर में नवीन सर्किट हाउस बनाया जाना है। 25 जुलाई की उसकी आधारशिला रखी जाएगी। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस में पूरे प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान मिला। विधायक औराई ने माधोसिंह में हाईवे के किनारे मांस विक्रेताओं द्वारा नाली में अवशेष को फेकने और सफाई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed