फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now carpets will not have to be sent to Delhi for quality testing, testing can be done in Bhadohi only.

Bhadohi News: गुणवत्ता की जांच के लिए अब कालीनों को दिल्ली नहीं भेजना पड़ेगा, भदोही में ही हो सकेगी जांच

Mon, 17 Jun 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Now carpets will not have to be sent to Delhi for quality testing, testing can be done in Bhadohi only.
भदोही। भारतीय कालीनों में ज्वलनशीलता और उनमें प्रतिबंधित रसायनों की जांच अब शहर में स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में ही हो सकेगी। पहले कालीनों को टेस्टिंग के लिए नई दिल्ली भेजना पड़ता था। केंद्र सरकार ने संस्थान में विभिन्न टेस्टिंग लैब के उच्चीकृत करने और कुछ नए मापदंड के टेस्टिंग लैब की स्थापना की योजना के तहत कई उपकरण स्थापित कराए हैं। फिलहाल टेस्टिंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है जो शीघ्र ही कालीन निर्यातकों के लिए उपलब्ध होगा। संस्थान के निदेशक डॉ.राजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि विश्व के कई देशों में कालीनों तथा उनमें प्रयुक्त होने वाले धागों की ज्वलनशीलता तथा उनमें इस्तेमाल हो रहे रसायनों के प्रयोग से पर्यावरण तथा जनजीवन को हो रहे नुकसान को लेकर वैश्विक स्तर पर तेजी से लोग गंभीर हो रहे हैं। यही कारण है कि कालीन आयातक देश विशेष रूप से अमरीकी समुदाय कालीनों की ज्वलनशीलता और रसायनों के उपयोग की जांच के बाद ही कालीन खरीद रहे हैं। बताया कि यह चलन धीरे-धीरे और देशों में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बताया कि एक निश्चित डिग्री तक हम टेस्टिंग करके किसी कालीन की ज्वलनशीलता बताने के अलावा कालीन में कौन-कौन से प्रतिबंधित रयासनों का उपयोग हुआ है, दीमक अथवा कीड़े से कालीन कितना सुरक्षित हैं, कीटनाशकों का कितना प्रयोग किया गया है आदि की जांच की व्यवस्था में करने जा रहे हैं। निदेशक ने कहा कि जो टेस्टिंग व्यवस्था हम देने जा रहे हैं उसके लिए हमारे कालीन निर्यातकों को दिल्ली भेजना पड़ता था। इसलिए माना जा रहा है कि यह व्यवस्था आसपास के कालीन उद्यमियों के लिए काफी लाभप्रद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed