फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navratri: Maa Jagat Janani will come riding on an elephant, pleasant sign

नवरात्र : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां जगत जननी, सुखद संकेत

Sat, 20 Sep 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Maa Jagat Janani will come riding on an elephant, pleasant sign
ज्ञानपुर। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तिथि 22 सितंबर सोमवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस बार नवरात्र दस दिन का है। इसकी तैयारी में लोग जुटे हैं। यह पर्व आदि शक्ति मां दुर्गा को पूर्णतया समर्पित है। इस नवरात्र मां दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर होगा। आचार्यों के मुताबिक यह जलावृष्टि का संकेत है। जगत जननी मां एक अक्तूबर को मनुष्य के कंधे यानी डोली पर प्रस्थान करेंगी। यह सुखद संकेत है। यह नवरात्र लोगों के लिए सुख, समृद्धि, धन, धान्य से परिपूर्ण होगा। नवरात्र में नौ दिनों तक अलग-अलग मां के नौ स्वरूपों की स्तुति की जाती है। देवी मंदिर से लेकर घरों तक लोग मां की स्तुति सुबह-शाम होती है। दोनों पहर पचरा, देवी गीत गाए जाते हैं। जिले में 794 स्थानों पर दुर्गा पंडाल में आदि शक्ति मां दुर्गा स्थापित होगी। इसकी तैयारी में लोग जुट गए हैं। पंडाल सजने लगे हैं। भिदिउरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जिसका फल विभिन्न प्रकार से मिलता है। मां का आगमन हाथी यानी गज पर होगा, जिसे शुभ माना जाता है। माता का प्रस्थान मनुष्य के कंधे पर होगा। इसके अलावा नवरात्र के दिन शुक्ल और ब्रह्म योग, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और हस्त योग का संयोग बन रहा है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed