फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   January 20 was the coldest day of the season, record of last five years broken

Bhadohi News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 20 जनवरी, पिछले पांच सालों का टूटा रिकॉर्ड

Sun, 21 Jan 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
January 20 was the coldest day of the season, record of last five years broken
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार का दिन कालीन नगरी में सबसे सर्द दिन रहा। जब न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले पांच सालों में पहली बार 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंचा है। एक सप्ताह बाद सूरज की किरणें दिखी जरूर, लेकिन वह भी गलन भरी हवाओं के आगे बेअसर रही।
विज्ञापन

साल के पहले दिन से शुरू हुई ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन पारा कम होता जा रहा है। गुजरे एक सप्ताह से कोहरे और धुंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शनिवार को दोपहर बाद बादलों के बीच से सूरज की किरणें दिखीं लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुई। ठंड इस कदर है कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोचने को मजबूर है। पछुआ हवा चलने के कारण गलन में वृद्धि हुई है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा, तो शनिवार को 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। खेती के लिहाज से यह मौसम उत्तम है। हालांकि आगामी सप्ताह में और अधिक तापमान गिरने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि आगामी चार दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


अलाव जलाने की मांग
चौरी। कड़ाके की ठंड में ग्रामीण अंचलों में अलाव नहीं जल रहे हैं। जिससे ठंड में राहगीरों सहित स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, बैंक सहित विभिन्न स्थानों पर ठंड से लोग कांपते नजर आते हैं। चौरी बाज़ार के मुख्य तिराहा और ममहर, निदुर, लक्षापूर, बरवा, गोहिलाव आदि बाजारों में भीड़ होती है। लेकिन कहीं पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। व्यापारी तारकनाथ गुप्ता, आशीष दुबे, प्रेमचंद मोदनवाल, मनोज मिश्रा ने बताया कि सरकार के निर्देश का पालन केवल नगरों में देखने को मिलता है, जबकि ग्रामीण अंचलों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत के लिए नुकसानदेह है मौसम :
ज्ञानपुर। यह मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदेह है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही बरतने पर तत्काल बीमार पड़ सकते हैं। शनिवार को जिला चिकित्सालय के ओपीडी में 410 मरीज देखे गए। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाएं उपलब्ध कराई गई। चिकित्सक डाॅ. प्रदीप यादव ने बताया कि ऐसे मौसम में गर्म कपड़ा पहने, गुनगुना पानी पीएं, कान को बांधकर रखे, बिना कामों के घर से बाहर न निकले। लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं।
इनसेट
24 घंटे में तापमान की स्थिति
समय न्यूनतम तापमान
शुक्रवार शाम 6 बजे 11 डिग्री

शुक्रवार शाम 10 बजे आठ डिग्री
शनिवार रात 2 बजे 4.3 डिग्री
शनिवार सुबह 6 बजे छह डिग्री
शनिवार सुबह 10 बजे 10 डिग्री

शनिवार दोपहर 2 बजे 13 डिग्री
शनिवार शाम 6 बजे 11 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed