फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Forget the BJP brand and seek the future of youth unemployed

भाजपा ब्रांड को भूलकर भविष्य की तलाश करे युवा बेरोजगार

Thu, 04 Feb 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Forget the BJP brand and seek the future of youth unemployed
ज्ञानपुर के सिंहपुर में कांग्रेस के रोजगार संवाद में बोलतीं युकां की राष्ट्रीय सचिव तनु यादव। स? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भाजपा ब्रांड को भुलाकर युवा बेरोजगार उज्जवल भविष्य की तलाश करें। तभी जीवन का लक्ष्य मिलेगा और कांग्रेस को जनाधार। उक्त बातें बृहस्पतिवार को जिले में पहली बार आईं युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव/पूर्वांचल प्रभारी तनु यादव ने सिंहपुर में आयोजित रोजगार संवाद कार्यक्रम में कही। युकां के जिलाध्यक्ष नाजिम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रीय सचिव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि साधारण परिवार, गरीब, मजदूर और किसान चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। गांधीवादी तरीके से अपनी मांगों, काले कानून को वापस लेने, रोजगार की मांग करने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में बढ़ते जंगलराज से छुटकारा तभी मिलेगा, जब खोखले ब्रांड को भूलकर अपना भविष्य, देश की मजबूती के लिए ब्लॉक, न्याय पंचायत, बूथ स्तर तक सक्रियता होगी। जयप्रकाश यादव, वसीम अंसारी, मसूद आलम, त्रिलोकीनाथ बिंद, आनंद पांडेय, रोहित पांडेय, निजामुद्दीन, गौरव उपाध्याय, विभव शुक्ला, धर्मेंद्र पांडेय, अख्तर अली आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed