{"_id":"668daf9c341d96de4a0c09e4","slug":"escalators-will-be-installed-at-a-cost-of-rs-30358-lakh-50-funds-approved-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-114091-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 303.58 लाख से लगेगी स्वचालित सीढ़ी, 50 फीसदी धन स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 303.58 लाख से लगेगी स्वचालित सीढ़ी, 50 फीसदी धन स्वीकृत
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित भदोही एक्सपो मार्ट में स्वचालित सीढ़ी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन ने स्वचालित सीढ़ी स्थापित करने के लिए 303.58 लाख स्वीकृत करते हुए 50 फीसदी धन 151.79 लाख स्वीकृत हो गया है। दयाराम यादव अवर सचिव उप्र शासन ने आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को इस आशय का पत्र जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
स्वाचिलत सीढ़ी निर्माण के लिए उप्र निर्माण निगम प्रयागराज को यह जिम्मेदारी दी गई है। पिछले दो बार से नई दिल्ली में लगने वाला अंतराष्ट्रीय कालीन मेला भदोही एक्सपो मार्ट में लग रहा है। आगामी 15 अक्तूबर से तीसरा अंतराष्ट्रीय कालीन मेला भी भदोही में लगना है। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। दो कालीन मेलों के दौरान स्वचालित सीढ़ी न होने से परिषद को कालीन निर्यातकों और सैकड़ो विदेशी आयातकों के सामने भारी किरकिरी हुई थी। पिछले दिनो परिषद ने शासन को इसकी ओर ध्याकृष्ट कराते हुए इसकी याद दिलाई थी। अवर सचिव द्वारा धन इस क्रम में अवर सचिव उप्र शासन से धन स्वीकृत होने की जानकारी पर सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों और कालीन निर्यातकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
औराई विधायक का मिला सहयोग : असलम
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के प्रशासनिक समिति सदस्य असलम महबूब ने कहा कि स्वाचालित सीढ़ी के लिए धन स्वीकृत होने में परिषद के लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं। इसके अलावा मांग के दौरान से लेकर धन स्वीकृत होने तक सीईपीसी लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान तथा औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर का भी व्यापक रूप से सहयोग मिला।