{"_id":"66872363c6169e7b6a050e24","slug":"dogs-were-scratching-the-dead-bodies-of-two-children-at-a-closed-brick-kiln-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-113877-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बंद पड़े ईंट भट्ठे पर दो बच्चों के शव को नोच रहे थे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बंद पड़े ईंट भट्ठे पर दो बच्चों के शव को नोच रहे थे कुत्ते
विज्ञापन
मोढ़। भदोही कोतवाली के नरोत्तमपुर गांव में बृहस्पतिवार को बंद पड़े ईंट भट्ठे पर स्थित पुरानी झोपड़ी में दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सात और पांच साल के दोनों बच्चों के शवों को कुत्ते नोच रहे थे। जिसे बच्चों का पिता बताया जा रहा है वह पत्नी के साथ लापता है। माता-पिता नहीं मिलने से पुलिस बच्चों का शिनाख्त नहीं कर सकी है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम की मदद से छानबीन शुरू की। दोनों बच्चों का शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। भदोही कोतवाली के नरोत्तमपुर में भट्ठा दो सालों से बंद है। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के कुछ लोग टहलने के बाद भट्ठे के पास स्थित शिव मंदिर पर बैठे थे। तभी उन्हें बदबू का अहसास हुआ। वहीं कुछ कुत्तों का झुंड टहलता दिखा। शक होने पर वे बदबू वाली तरफ गए तो भट्ठे पर जर्जर हो चुके मड़हे में दो बच्चों को शव देख दंग रह गए। शव को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने तत्काल कुत्तों का वहां से भगाकर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत भदोही एसएचओ और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद जानकारी नहीं हो सकी। मृतक दोनों बच्चे वनवासी थे। पुलिस ने पास के वनवासी बस्ती से एक युवक को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। उसने दोनों बच्चों को लक्ष्मण वनवासी का पुत्र बताया। पुलिस जब लक्ष्मण वनवासी के घर पहुंची तो पता चला कि वह अपनी पत्नी के साथ गायब है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गोपीगंज में पुलिस को चकमा देकर भागा युवक
मोढ़। जिस बनवासी ने दोनों बच्चों की पहचान करते हुए उन्हें लक्ष्मण बनवासी का बेटा बताया था। वह गोपीगंज में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। दरअसल युवक ने जब दोनों बच्चों को लक्ष्मण वनवासी को बेटा बताया तो पुलिस पिता को ढूंढ़ते हुए वनवासी बस्ती पहुंची। जहां पता चला कि लक्ष्मण की दो शादी हुई है। पहली पत्नी उससे काफी पहले से ही अलग रह रही है। वहीं दूसरी पत्नी जिसके दोनों बच्चे बताए जा रहे हैं। वह अपने पति के साथ गायब मिली। पूछताछ में पता चला कि लक्ष्मण रिश्तेदार के यहां गोपीगंज गया है। पुलिस युवक को लेकर गोपीगंज पहुंची। जहां वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
दोनों बच्चों का शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिस व्यक्ति लक्ष्मण को दोनों बच्चों का पिता बताया जा रहा है। उसे पुलिस ढूंढ़ रही है। उनके मिलने के बाद ही दोनों बच्चों की शिनाख्त की जा सकेगी। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।
- डॉ. तेजबीर सिंह, एएसपी, भदोही।