फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dissatisfaction expressed over the closure of the Soldiers' Welfare Office on Kargil Vijay Diwas.

Bhadohi News: कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण कार्यालय बंद होने पर जताई नाराजगी

Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the closure of the Soldiers' Welfare Office on Kargil Vijay Diwas.
बोझी में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक।संवाद
जिला पूर्व सैनिक संगठन ने रविवार को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर विजय कारगिल दिवस मनाया। कारगिल में बलिदान हुए जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

वहीं सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बंद था। कार्यालय के सचिव जेएन राय कार्यालय में ताला बंद कर एक दिन पहले ही छुट्टी पर चले गए थे। पूर्व सैनिकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि आज पूरा देश विजय कारगिल दिवस मना रहा है और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस को याद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन मऊ जिले में तैनात सचिव एक दिन पहले ही सैनिकों के लिए बने कार्यालय को बंद करके छुट्टी पर चले गए। जिले के सभी पूर्व सैनिकों का अपमान है। पूर्व सैनिक रमाशंकर चौहान ने भी सैनिक कल्याण बोर्ड की व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई।
इस दौरान शिवशंकर राजभर, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह, रामदरश यादव, विनोद दुबे, विनोद मौर्य, जयहिंद राजभर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed