{"_id":"5f8b1de16c6ed21d633fe767","slug":"video-of-firing-of-child-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बालक से फायरिंग कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पास बैठे लोग दे रहे शाबाशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बालक से फायरिंग कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पास बैठे लोग दे रहे शाबाशी
Sat, 17 Oct 2020 10:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के औराई क्षेत्र के बभनौटी गांव में बालक से फायरिंग कराने का वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लाइसेंस धारक विपिन दुबे के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट के तहत औराई थाने में उप निरीक्षक कृष्णमोहन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव में एक अहाते में एक बालक से फायरिंग कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला आगे बढ़ा तो शनिवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश औराई थाने को दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अबोध बालकों से फायरिंग कराना अपराध की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि पिस्टल का लाइसेंस गांव निवासी विपिन दुबे के नाम से जारी है। इसलिए पुलिस ने विपिन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में बालक लोड पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। जबकि समीप में बैठे कुछ लोग उसे ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं।