फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: रेलवे एसपी धमके, जाना हाल

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: रेलवे एसपी धमके, जाना हाल

Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: रेलवे एसपी धमके, जाना हाल

विज्ञापन
सुरियावां। सूबे की हाईस्पीड एवं आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे हिमांशु कुमार सुरियावां थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद वह घटनास्थल पर गए। उन्होंने सिविल और रेलवे पुलिस से कहा कि शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के सुरियावां और सराय कंसराय स्टेशन के मध्य महुआपुर गांव के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस डाउन पर कुछ शरारती तत्वों ने बुधवार को पथराव कर दिया था। मामले की खबर लगने पर रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जीआरपी निरीक्षक की तहरीर पर सुरियावां थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को रेलवे पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार सुरियावां थाने में आकर घटना से रूबरू हुए। इसके बाद वह महुआपुर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने जीआरपी क्षेत्राधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव वाराणसी, जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे, जंघई चौकी इंचार्ज रणजीत श्रीवास्तव, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जयराम मीणा और सुरियावां थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे को निर्देश दिया कि ट्रेन पर पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed