{"_id":"5c23bab1bdec22571d7dfea0","slug":"71545845425-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से गिरकर अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज में ऑटो पर सवार एक युवक मंगलवार रात मिर्जापुर की तरफ जाते समय डोमनपुर गांव के पास अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोपीगंज सीएचसी से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि मंगलवार देर रात एक 40 वर्षीय युवक ऑटो पर आगे की सीट पर बैठकर मिर्जापुर की तरफ जा रहा था। डोमनपुर के पास वह अचानक वह गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। वह उसे लेकर गोपीगंज सीएचसी गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौका पाकर ऑटो चालक भी फरार हो गया। पुलिस शव का शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।