फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अवैध खनन में प्रधान से होगी वसूली

अवैध खनन में प्रधान से होगी वसूली

Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में प्रधान से होगी  वसूली
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के सेमरा गांव की ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी से अवैध खनन कराने पर मुकदमा दर्ज कराने व इस मामले में वसूली की भी तैयारी है। गांव के तालाब की जमीन पर 14 लोगों को अवैध ढंग से पट्टा देने, गवाह को धमकाने को लेकर उन पर पहले ही दो मुकदमे हैं। खान अधिकारी ने प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही तीन लाख 39 हजार रुपये वसूली की संस्तुति की डीएम को रिपोर्ट भेजी है। डीएम के निर्देश पर प्रधान पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा बेटे को फर्म के माध्यम से लाभ दिलाने की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

2015 में पंचायत चुनाव के बाद से ही अभोली का सेमरा (हरिकरनपुर) गांव विवादों में रहा है। 14 लोगों को तालाब पर फर्जी तरीके से पट्टा देने में तीन माह पूर्व मुकदमा दर्ज हो चुका है। साथ ही पट्टा भी निरस्त किया जा चुका है। इस दौरान जांच में गवाह बने एक युवक को धमकाने में भी दुर्गागंज थाने में केस दर्ज किया जा चुका है। दरअसल सेमरा निवासी नन्हे लाल बिंद समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रधान पर आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र देकर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण की जांच खान अधिकारी ने की। जांच में यह पाया गया कि 1886.26 घनमीटर मिट्टी का खनन किया गया है। उक्त उत्खनित मिट्टी की रायल्टी करीब तीन लाख 39 हजार होती है। ऐसे में राजस्व क्षति को पूर्ण करने के लिए ग्राम प्रधान से तीन लाख 39 हजार की वसूली की जाए। खनन अधिकारी की ओर से ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर 30 दिन के अंदर रायल्टी जमा करने को कहा गया है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
जांच अधिकारी बदलने की मांग
ज्ञानपुर। सेमरा गांव की जांच के लिए नामित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को बदलने की मांग शिकायतकर्ता ने की है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच अधिकारी नामित करने की मांग की। शिकायकर्ता नन्हे लाल बिंद ने कहा कि जांच अधिकारी और ग्राम प्रधान के मध्य जो बात हुई है, उसकी सीडी सौंपी गई है। उक्त सीडी में जो बातें हुई है, उससे जांच प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed