फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Continuous monitoring of top ten criminals: SP

टॉपटेन अपराधियों की सतत निगरानी करें : एसपी

Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Continuous monitoring of top ten criminals: SP
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक गोष्ठी में अपराध की समीक्षा की। थाना प्रभारियों को सख्त हिदायद दी कि काम काज के प्रति लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिले में घटित विभिन्न घटनाओं के पहुलओं पर भी चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की सतत निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के मामले में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। वहीं महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि डायल 112 पुलिस समयबद्ध लोगों तक पहुंच कर उनकी सहायता करने का कार्य करें। उन्हेंने जनपद में गठित विभिन्न घटनाओं में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर घटनाओं के त्वरित अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फॉरेंसिक टीम के उ.नि. दयाशंकर चौहान (प्रभारी फील्ड यूनिट), आरक्षी मितेश कुमार सिंह, आरक्षी प्रवेंद्र सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार आदि सहित थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध में त्वरित विवेचनात्मक कार्रवाई व प्रभावी पैरवी कर न्यायालय से दोषी को आजीवन कारावास का दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थानाध्यक्ष चौरी, उ.नि. मनोज कुमार व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी लालजी, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो, कौलेश्वर नाथ पांडेय, डॉ. अश्वनी कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed