फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chaitra Navratri: Route diversion on all roads leading to Vindhyadham from 6 AM to 10 PM until 27th March

चैत्र नवरात्र : विंध्यधाम जाने वाले सभी मार्गों पर 27 मार्च तक सुबह 6 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन

Thu, 19 Mar 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Route diversion on all roads leading to Vindhyadham from 6 AM to 10 PM until 27th March
विंध्यवासिनी धाम जाने वाले मार्ग पर डायवर्जन। संवाद - फोटो : Samvad
ज्ञानपुर। देवी अराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। जिले के सभी देवी मंदिर की ओर जाने वाले सड़कों पर रूट डायर्वजन प्लान लागू कर दिया गया है। वहीं, विंध्यवासिनी धाम जाने वाले सभी रास्तों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। औराई चौराहा और गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। बैरिकेडिंग करके बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों को रामनगर, टेंगरा मोड़ होते हुए मिर्जापुर, सोनभद्र मध्यप्रदेश के रीवा जिले से जाना होगा। वहीं, हाईवे के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को एबुलेंस की व्यवस्था के साथ अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। रूट डायवर्जन प्लान 19 से 27 मार्च तक लागू रहेगा। यह प्लान सुबह 6 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन




जिला प्रशासन बुधवार को देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के लिए बैठक किया। बुधवार की देर शाम तक मंदिरों को सजाने का काम चलता रहा। जिले के सभी मंदिरों में आठ महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, उचक्कों पर नजर रखने के लिए पुरूष पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। चौराहों और तिराहों के साथ मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से सभी मंदिरों की पल-पल की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन




औराई और गोपीगंज चौराहे पर एक-एक एंबलुेंस तैनात



सीएमओ डॉ. एसके चक ने औराई और गोपीगंज चौराहे पर एक-एक एंबुलेंस की अतरिक्त ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई है। औराई ट्रॉमा सेंटर, औराई, भदोही सीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि श्रद्धालुओं को आकस्मिक स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है जिला प्रशासन का रूट डायवर्जन प्लान, इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन



- औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री ब्रिज विंध्याचल, जिगना होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन औराई व गोपीगंज से वाया राजातालाब, टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यहां से ये वाहन एनएच-35, 135 हाईवे का उपयोग कर हनुमना होते हुए आवागमन कर सकेंगे।



- औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री ब्रिज होते हुए सोनभद्र व रीवां की ओर जाने वाले भारी वाहनों को राजातालाब, टेंगरा मोड़, सुकृत बार्डर होते हुए सोनभद्र व चुनार, लालगंज होते हुए रींवा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।



- घोरावल व हिंदवारी मोड़ से वाया मड़िहान होते हुए मिर्जापुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को हिंदवारी मोड़, नारायणपुर तिराहा से वाराणसी, चुनार, लालगंज होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।



- एनएच-135-रीवां-वाराणसी हाईवे पर ही भारी और व्यावसायिक वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। हिंदवारी मोड़, सोनभद्र से नारायणपुर तिराहा पर भी भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी।




- डायवर्जन इमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस, पेट्रोलियम, गैस, डेयरी आदि वाहनों पर लागू नहीं रहेंगे।



मंदिरों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पीएसी भी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। विंध्यवासिनी धाम जाने वाली सड़कों पर विशेष नजर रखी जाएगी। वहां यातायात कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
- अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed