फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates demonstrated and submitted a memorandum to the DM

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated and submitted a memorandum to the DM
ज्ञानपुर। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। नाराज अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर कार्यरत कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप मढ़ा। चेताया कि शीघ्र ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वकील हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वकीलों ने बताया कि जिला अभिलेखागार में कार्यरत कर्मचारी मनमानी कर बड़े पैमाने पर धांधली कर रहे हैं। नक्शा नकल के नाम पर दूर-दराज से आने वालों को परेशान करते हैं। यदि तत्काल नकल चाहिए तो सुविधा शुल्क की मांग होती है। अभिलेखागार में आने वाले अधिवक्ता व आम जनता का उत्पीड़न किया जाता है जो हर स्तर से गलत है। इसी तरह अन्य कार्यालयों में भी आने वाले फरियादियों को परेशान किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्यालयों में सुधार नहीं हुआ तो वकील हर तरह से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कैलाश कुमार दूबे, स्वामीनाथ, आलोक कुमार, सत्येंद्र प्रताप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed