फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री

किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री

Sun, 24 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री
ज्ञानपुर। सपा जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में शनिवार को जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश के पूर्व प्रधामंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि चौधरी साहब आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वे जीवनभर किसानों, मजदूरों, मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। गरीब किसानों को जमीन दी। पटवारी प्रथा को खत्म किया। वे किसानों के सच्चे हितैषी थे। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री निर्भीक होकर सच्चाई की राह पर चलते थे। आज उनके मार्गों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चल रहे हैं। चौधरी साहब के अधूरे सपनों को पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर हसनैन अंसारी, मनोज यादव, महेंद्र यादव, घनश्याम दास गुप्ता, मुन्ना खां, हरिशंकर, रामजस यादव, नान्हक यादव, विनोद यादव, धमेंद्र यादव, बृजलाल यादव, कमला महतो, जिलाजीत पाल, रमेश चंद्र यादव ददा, रामयज्ञ पाल, डॉ. हैदर, कल्लू यादव, जिला प्रवक्ता धमेंद्र मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed