{"_id":"67b0c489f443e52ae20b1f43","slug":"118-applications-were-received-during-sampoorna-samadhan-diwas-only-19-were-resolved-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122445-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 118 प्रार्थना पत्र आए, निस्तारण सिर्फ 19 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 118 प्रार्थना पत्र आए, निस्तारण सिर्फ 19 का
विज्ञापन
जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 118 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने सिर्फ 19 का निस्तारण कराया जबकि शेष 99 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया। राजस्व विभाग के मामलों का निस्तारण करने के लिए संयुक्त टीम के मौके पर जाने का निर्देश दिया।
भदोही तहसील में डीएम विशाल सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कानूनगो और लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन संंबंधी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर मौके पर जाएं।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे मामले होते है जो दो या तीन विभागों के मध्य संयुक्त रहता है।अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुयें ऐसे सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि कानूनगो, लेखपाल की ओर से दूसरी बार पैमाइश या आख्या में पहले कुछ कहा गया बाद में कुछ और अंतर निकल कर आ रहा है। ऐसे सभी विवादित मामलों का तत्काल निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समाधान करें।
यहां कुल 39 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा आदि रहे।
ज्ञानपुर तहसील में एडीएम शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। यहां पर 32 प्रार्थना पत्रों में आठ का निस्तारण किया गया।
औराई में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने जन शिकायतें सुनी। यहां पर 47 मामलों में पांच का निस्तारण किया गया। इस दाैरान एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीडीपीओ रीता अवस्थी, चिकित्सा अधीक्षक कृष्णा दुबे आदि रहे।